निर्धारक शब्द
Determiners
निर्धारक शब्द क्या होते हैं ?
निर्धारक शब्द एक ख़ास तरह के विशेषण होते हैं जिन्हे संज्ञा से पहले इस्तेमाल किया जाता हैं।
निर्धारक शब्द अंग्रेजी में Determiners डिटरमाइनर्स कहलाते हैं
डिटरमाइनर्स निम्नलिखित प्रकार के होते हैं।
1. Articles आर्टिकल्स - a ( ए ) , an ( ऐन ) और the (दा)
a (अ) को इस्तेमाल तब किया जाता है जब संज्ञा( Noun ) का पहला लैटर
Consonant
( B , C , D , F, G , H, J , K , L , M , N , P , Q , R , S , T , V , W , X , Y ,Z ) होता है।
याद रहे जब A( ए ) को अकेले बोला जाता है तोः उसे ( अ ) बोला जाता है ना की ( ए )
उदाहरण
एक गेंद = A ball अ बॉल
एक आदमी = A man अ मैन
एक तालाब = A swimming pool अ स्विमिंग पूल
एक विश्वविद्यालय = A university अ यूनिवर्सिटी
एक नीला छाता = A blue umbrella अ ब्लू अम्ब्रेला
an ( ऐन ) को इस्तेमाल तब किया जाता है जब संज्ञा( Noun ) का पहला लैटर
Vowel ( A , E , I , O , U )होता है।
उदाहरण
एक सेब = An apple ऐन एप्पल
एक हाथी = An elephant ऐन एलीफैंट
एक छाता = An umbrella ऐन अम्ब्रेला
एक मौसमी = An orange ऐन ऑरेंज
एक भारतीय = An indian ऐन इंडियन
the ( दा ) को इस्तेमाल तब किया जाता है जब संज्ञा( Noun ) पर पूरा ध्यान केंद्रित करना हो।
या फिर
जब किसी इकलौती चीज़ की बात कीजाए।
उदाहरण
ताजमहल = The TajMahal दा ताजमहल
प्रधानमंत्री = The Prime Minister दा प्राइम मिनिस्टर
गंगा नदी = The Ganga River दा गंगा रिवर
जब हम किसी एक चीज़ के बारे में बात न करके आम बातचीत करते हैं उस
वक़्त आर्टिकल्स ( a ( ए ) , an ( ऐन ) और the (दा) ) का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
उदाहरण
Boys fight बॉयज़ फाइट = लड़के मार-धाड़ करते हैं
Girls like jewellery गर्ल्स लाइक ज्वैलरी = लड़कियाँ को गहने अच्छे लगते हैं
Kids are energetic किड्स आर ऐनर्जैटिक = बच्चे में बहुत ऊर्जा होती हैं
Elders walk slowly ऐल्डर्स वॉक स्लोली = बूढ़े लोग धीरे चलते हैं
Hygiene is important हाइजीन इज़ इम्पौर्टेंट = स्वछता ज़रूरी हैं
Fishes live in water फ़िशिस लिव इन वॉटर = मछलियाँ पानी में रहती हैं
2. - Demonstrative determiners डैमौन्स्ट्रेटिव डिटरमाइनर
डैमौन्स्ट्रेटिव डिटरमाइनर को
चीज़ो को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।
this दिस that दैट these दीज़ those दोज़
this - दिस मतलब यह
दिस का इस्तेमाल पास की किसी एक चीज़ के बारे में बताने के लिए होता हैं
that - दैट मतलब वह
दैट का इस्तेमाल दूर की किसी एक चीज़ के बारे में बताने के लिए होता हैं
these - दीज़ मतलब यह सब
दीज़ का इस्तेमाल पास की अनेक चीज़ो के बारे में बताने के लिए होता हैं
those - दोज़ मतलब वह सब
दोज़ का इस्तेमाल दूर की अनेक चीज़ो के बारे में बताने के लिए होता हैं
उदाहरण
यह मेरा घर हैं - This is my house दिस इज़ माय हाउज़
वह पहाड़ हैं - That is a mountain दैट इज़ अ माउंटेन
यह सब मेरे खिलौने हैं - These are my toys दीज़ आर माय टॉयज़
वह सब कुत्ते हैं - Those are dogs दोज़ आर डॉग्ज़
3. - Quantifying determiner क़्वान्टीफाइंग डिटरमाइनर
क़्वान्टीफाइंग डिटरमाइनर संज्ञा की गणना करने के लिए इस्तेमाल होता हैं
निम्नलिखित डिटरमाइनर अगणनीय संज्ञा के लिए इस्तेमाल होते हैं
many मैनी much मच several सैवरल
many - मैनी मतलब बहुत
much - मच मतलब ज़्यादा
several - सैवरल मतलब कई
उदाहरण
बहुत साल पहले - मैनी इयर्स अगो Many years ago
बहुत ज़्यादा - टू मच Too much
कई लोग - सैवरल पीपल Several people
निम्नलिखित डिटरमाइनर कम संख्या वाली संज्ञा के लिए इस्तेमाल होते हैं
उदाहरण
कुछ लोग - few people फ्यू पीपल
कुछ साल पहले - a few years ago Too अ फ्यू इयर्स अगो
कुछ साल बाद में - after a few years आफ्टर अ फ्यू इयर्स
वो दोनों - Bothof them बोथ ऑफ़ दैम
निम्नलिखित डिटरमाइनर एक से ज़्यादा संख्या वाली संज्ञा के लिए इस्तेमाल होते हैं
उदाहरण
सारे जानवर - all animals ऑल ऐनिमल्स
आधा साल - half year हाफ ईयर
कुछ लोग - some people सम पीपल
मेरे पासपर्याप्त हैं - I have enough आई हैव इनफ
बहुत सारे लोग - a lot of people अ लॉट ऑफ़ पीपल
बहुत सारे फल - lots of fruits लॉट्स ऑफ़ फ्रूट्स
और ज़्यादा छात्र - more students मोर स्टूडैंट्स
ज़्यादातर लोग - most people मोस्ट पीपल
बाकी बच्चें - other children अदर चिल्ड्रन
ढ़ेर सारा पानी पियों - drink plenty of water ड्रिंक प्लैंटी ऑफ़ वॉटर
निम्नलिखित डिटरमाइनर एक संख्या वाली संज्ञा के लिए इस्तेमाल होते हैं
उदाहरण
एक और रोटी - another roti अनादर रोटी
हर एक बच्चा अलग हैं - every child is unique ऐव्री चाइल्ड इज़ यूनिक
प्रत्येक व्यक्ति अलग हैं - each people is unique ईच पर्सन इज़ यूनिक
निम्नलिखित डिटरमाइनर दो लोगों की बात करने के लिए इस्तेमाल होते हैं
उदाहरण
दोनों में से कोई भी - either ईदर
दोनों में से कोई नहीं - neither नीदर
4. - Interrogative determiner इंटैरोगेटिव डिटरमाइनर
इंटैरोगेटिव डिटरमाइनर सवाल पूछने के लिए इस्तेमाल होता हैं
what वॉट which विच whose हूज़
what - वॉट मतलब क्या
which - विच मतलब कौनसा
whose - हूज़ मतलब किसका
5. - Possessive determiner पज़ेसिव डिटरमाइनर
पज़ेसिव डिटरमाइनर हक जताने के लिए इस्तेमाल होता हैं
मेरा नाम राम हैं - My name is Ram माय नेम इज़ राम
तुम्हारा नाम क्या हैं - What is your name वॉट इज़ यौर नेम
उसका नाम राम हैं - His name is Ram हिज़ नेम इज़ राम
उसका नाम रिया हैं - Her name is Riya हर नेम इज़ रिया
यह मेरा कुत्ता हैं - Its my dog इट्स माय डॉग
हमारा घर बड़ा हैं - Our house is big आर हॉऊज़ इज़ बिग
उनका घर छोटा हैं - Their house is small देयर हॉऊज़ इज़ स्मॉल