संज्ञा
Noun
संज्ञा किसे कहते है ?
किसी व्यक्ति , जीव , जंतु ,जगह ,चीज़ आदि के नाम को संज्ञा कहते है।
संज्ञा को अंग्रेजी में Noun नाउन कहते हैं।
संज्ञा चार प्रकार की होती हैं।
1. - Common noun कौमन नाउन
सामान्य लोगों , चीज़ो , जगहों के नाम को कौमन नाउन कहते हैं।
सामान्य चीज़ो के नाम
उदाहरण
कुर्सी - Chair चेयर
हथौड़ा - Hammer हैमर
साइकल - Cycle साइकिल
किताब - Book बुक
सीढ़ी - Ladder लैडर
रेलगाड़ी - Train ट्रेन
बहादुरी - Courage करेज
आलस - Laziness लेज़ीनैस
सामान्य जानवरों के नाम
उदाहरण
गाय - Cow काओ
घोड़ा - Horse हॉर्स
भेड़ - Sheep शीप
बकरी - Goat गोट
मेंढ़क - Frog फ्रॉग
कुत्ता - Dog डॉग
बिल्ली - Cat कैट
लोमड़ी - Fox फॉक्स
हाथी - Elephant ऐलिफैंट
भालू - Bear बेयर
शेर - Lion लायन
सामान्य जगहों के नाम
उदाहरण
बैंकघर - Bank बैंक
पुस्तकालय - Library लाइब्रेरी
संघ्रालय - Museum म्युज़ियम
बगीचा - Park पार्क
खेत - Farm फार्म
चिड़ियाघर - Zoo ज़ू
मंदिर - Temple टैम्पल
दुकान - Shop शॉप
सामान्य तरह का काम करने वालें लोगों के नाम
उदाहरण
गायक - Singer सिंगर
जादूगर - Magician मैजिशियन
अध्यापक - Teacher टीचर
वकील - Lawyer लॉयर
लेखक - Writer राइटर
दोस्त - Friend फ्रैंड
भाई - Brother ब्रदर
किसान - Farmer फार्मर
2. - Proper noun प्रॉपर नाउन
इकलौते लोगों , चीज़ो , जगहों के नाम को प्रॉपर नाउन कहते हैं।
इकलौते लोगों के नाम
उदाहरण
अलादीन - Aladin अलादीन
महात्मा गाँधी - Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
माँ - Mom मॉम
पिता - Dad डैड
फूफा / ताऊ / चाचा - Uncle अंकल
दादा - Grandfather ग्रैंडफादर
दादी - Grandmother ग्रैंडमदर
मशहूर जगहों और देश निवासियों के नाम
उदाहरण
ताज महल - Taj Mahal ताज महल
जंतर मंतर - Jantar Mantar जंतर मंतर
भारतीय - Indian इंडियन
चीनी - Chinese चाइनीज़
जापानी - Japanese जैपनीज़
अमरीकी - American अमैरिकन
अफ़्रीकी - African ऐफ्रीकन
Singular noun ( सिंगुलर नाउन )
को हिंदी मे एकवचन कहते हैं।
एकवचन मतलब किसी भी चीज़ का संख्या मे एक होना।
उदाहरण
Boy ( बॉय ) - लड़का (संख्या में एक )
One piece (वन पीस) - एक टुकड़ा / टुकड़ा
Apple ( एप्पल ) - सेब (संख्या में एक )
Forest ( फॉरेस्ट ) - जंगल
चाहे आप बोले Apple ( एप्पल ) या बोले One Apple ( एक एप्पल )
इन दोनों का मतलब हैं - एक सेब
यह नियम हर एक Singular ( सिंगुलर ) शब्द पर लागू होता हैं।
Plural noun ( प्लुरल नाउन )
को हिंदी मे बहुवचन कहते हैं।
बहुवचन मतलब किसी भी चीज़ का संख्या मे एक से ज्यादा होना।
उदाहरण
Some Boys ( सम बॉयज ) - कुछ लड़के
Six pieces (सिक्स पीसिज़ ) - छ: टुकड़े
Two Apple ( दो एप्पल ) - दो सेब
Many places( मैनी प्लेसेस ) - अनेक जगह
अब हम सीखेंगे
एकवचन( Singular ) को बहुवचन( Plural ) मे बदलना।
नियम नंबर 1
आमतौर पर शब्दों( Words ) के आगे s लगाने पर सिंगुलर से प्लुरल बनाया जाता है।
उदाहरण
लड़का Boy( बॉय ) + s = Boys( बॉयज़ ) - लड़के
लड़की Girl( गर्ल ) + s = Girls( गर्ल्स ) - लड़किया
गेंद Ball( बॉल ) + s = Balls( बॉल्स ) - गेंदे
कुर्सी Chair( चेयर ) + s = Chairs( चेयर्स ) - कुर्सियां
नियम नंबर 2
जिन शब्दों( Words ) का अंत x , sh , ch , s , z से होता है
उन शब्दों( Words ) के आगे es लगाने पर सिंगुलर से प्लुरल बनाया जाता है।
उदाहरण
Brush( ब्रश ) + es = Brushes( ब्रशीज़ )
Lunch( लंच ) + es = Lunches( लंचिज़ )
Fox( फॉक्स ) + es = Foxes( फोक्सीज़ )
Success( सक्सेस ) + es = Successes( सक्सेसइज़ )
Buzz( बज़्ज़ ) + es = Buzzes( बज़्ज़इज़ )
नियम नंबर 3
जिन शब्दों(Word) के अंत में y आता है। उन शब्दों मे y से पहले वाला
शब्द देखा जाता है।
- अगर y से पहले कोई Vowel ( a , e , i , o , u ) आता है
तो वर्ड के आगे s लगा दिया जाता हैं।
उदाहरण
Boy( बॉय ) = Boys( बॉयज़ )
Monkey( मंकी ) = Monkeys( मंकीज़ )
- अगर y से पहले कोई Vowel ( a , e , i , o , b ) नहीं आता है
तो शब्द (Word) में से y को हटाकर ies लगाया जाता हैं।
उदाहरण
Baby( बेबी ) = Babies( बेबीज़ )
Family( फैमिली ) = Families( फैमिलीज़ )
Duty( ड्यूटी ) = Duties( ड्यूटीज़ )
नियम नंबर 4
जिन शब्दों( Words ) का अंत f , ff , fe से होता है
उन शब्दों( Words )में से ( f , ff , fe ) को हटाकर ves लगाया जाता हैं।
उदाहरण
Wolf( वुल्फ ) = Wolves( वूल्व्स )
Half( हाफ ) = Halves( हाव्ज़ )
Life( लाइफ ) = Lives( लाइव्ज़ )
Knife( नाइफ ) = Knives( नाइव्ज़ )
कुछ ख़ास शब्द जिनके प्लुरल ( बहुवचन )
नियमो का पालन नहीं करते परन्तु आम ज़िन्दगी में इस्तेमाल होते हैं और
आपको पता होना चाहिए।
Man (मैन) = Men ( मेन )
Child (चाइल्ड ) = Children (चिल्ड्रन )
Tooth ( टूथ ) = Teeth ( टीथ )
Foot (फुट ) = Feet (फ़ीट)
Person (पर्सन) = People (पीपल)
Woman (वुमन ) = Women (वीमेन)
3. - Collective noun कलैक्टिव नाउन
समूह में लोगों , चीज़ो , जगहों के नाम को कलैक्टिव नाउन कहते हैं।
लोगों और नर और मादा के समूह के नाम
उदाहरण
परिवार - Family फैमिली
दल - Team टीम
दर्शक - Audience ऑडियंस
कम्पनी - Company कम्पनी
फ़ौज - Army आर्मी
लड़का बॉय(Boy) - लड़की गर्ल(Girl)
आदमी मैन(Man) - औरत वुमन(Woman)
पिता फादर(Father) - माँ मदर(Mother)
भाई ब्रदर(Brother) - बहन सिस्टर(Sister)
पति हस्बैंड(Husband) - पत्नी वाइफ(Wife)
दादा ग्रैंडफादर(Grandfather) - दादी ग्रैंडमदर (Grandmother)
चाचा अंकल(Uncle) - चाची आंट(Aunt)
भतीजा नैफ्यू(Nephew) - भतीजी नीस(Niece)
राजा किंग(King) - रानी क्वीन(Queen)
राजकुमार प्रिंस(Prince) - राजकुमारी प्रिन्सेस(Princess)
अभिनेता ऐक्टर(Actor) - अभिनेत्री ऐकट्रेैस(Actress)
4. - Possesive noun पज़ेसिव नाउन
पज़ेसिव नाउन का इस्तेमाल हक जताने के लिए किया जाता हैं
लोगों और समूह के नाम के आगे 's लगाया जाता हैं
उदाहरण
राहुल की किताब - Rahul's book राहुलस बुक
बच्चो की गेंद - Children's ball चिल्ड्रन्स बॉल
जनता की सरकर - People's government पीपल्स गवर्नमैंट