वर्तमान काल
Present Tense
Present Tense वर्तमान काल
मौजूदा समय को प्रैज़ैट टैन्स कहते हैं।
प्रैज़ैट टैन्स के चार प्रकार होते हैं।
1. Simple Present सिंपल प्रैज़ैट
सिंपल प्रैज़ैट का इस्तेमाल
सामान्य बातों(Routines) या आदतों(Habits) के वर्णन के लिए होता हैं
अथवा
तथ्यों ( Facts ) को बताने के लिए होता हैं।
सिंपल प्रैज़ैट का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + ( Verb )क्रिया का पहला रूप ( V1 )
जब सब्जैक्ट - I (आई) - मैं / You (यु) - तुम / We (वी) - हम
होता हैं तो क्रिया को बिना बदले लिखते हैं।
उदाहरण
मैं रोज़ चाय पीता हूँ = I drink tea daily
आई ड्रिंक टी डेली
तुम अच्छा गाते हों = You sing well
यु सींग वैल
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं रोज़ चाय नहीं पीता हूँ = I dont drink tea daily
आई डोंट ड्रिंक टी डेली
तुम अच्छा नहीं गाते हों = You dont sing well
यु डोंट सींग वैल
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या मैं रोज़ चाय पीता हूँ = Do I drink tea daily
डु आई ड्रिंक टी डेली
क्या तुम गाते हों = Do you sing
डु यु सिंग
जब सब्जैक्ट - He (ही) - वह / She (शी) - वह / It (इट) - वह
होता हैं तो क्रिया के आगे s लगाते हैं
उदाहरण
वह अच्छा नाचती हैं = She dances very well
शी डान्सिज़ वैरी वैल
सूरज पूर्व से उगता हैं = The sun rises in east
दा सन राइज़िज़ इन ईस्ट
वह रविवार को क्रिकेट खेलता हैं = He plays cricket on Sunday
ही प्लेज़ क्रिकिट ऑन संडे
नकारात्मक Negative नैगेटिव
वह नहीं नाचती = She does not dance
शी डज़ नॉट डांस
वह क्रिकेट नहीं खेलता = He does not play cricket
ही डज़ नॉट प्ले क्रिकिट
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या वो नाच सकती हैं = Can she dance
कैन शी डांस
क्या वो क्रिकेट खेलता हैं = Can he play cricket
कैन ही प्ले क्रिकिट
2. Present Continous प्रैज़ैट कन्टीन्यूअस
प्रैज़ैट कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
उस काम के वर्णन के लिए होता हैं जो अभी चल रहा हैं
अथवा
उन गतिविधियों के लिए होता हैं जिन्हे चालू हुए कुछ दिन हो गए
अथवा
मौजूदा समय में होने वाले बदलाव के लिए होता हैं।
प्रैज़ैट कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + is ( इज़ )- हैं /am( ऐम )- हूँ /are( आर )- हैं
+ ( Verb )क्रिया + ing
जब सब्जैक्ट - I (आई)
होता हैं तो I (आई) के आगे am( ऐम ) लिखते हैं।
उदाहरण
मैं खेल रहा हूँ = I am playing
आई ऐम प्लेइंग
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं नहीं खेल रहा हूँ = I am not playing
आई ऐम नॉट प्लेइंग
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या मैं खेल रहा हूँ = Am I playing
ऐम आई प्लेइंग
जब सब्जैक्ट - He (ही) - वह / She (शी) - वह / It (इट) - वह
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे is( इज़ ) लिखते हैं।
उदाहरण
वह गा रही हैं = She is singing
शी इज़ सिंगिंग
बारिश हो रही हैं = It is raining
इट इज़ रेनिंग
नकारात्मक Negative नैगेटिव
वह नहीं गा रही हैं = She is not singing
शी इज़ नॉट सिंगिंग
बारिश नहीं हो रही हैं = It is not raining
इट इज़ नॉट रेनिंग
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या वह गा रही हैं = Is she singing
इज़ शी सिंगिंग
क्या बारिश हो रही हैं = Is it raining
इज़ इट रेनिंग
जब सब्जैक्ट - You (यू) - तुम / We (वी) - हम / They (दे) - वो
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे are( आर ) लिखते हैं।
उदाहरण
हम दौड़ रहे हैं = We are running
वी आर रनिंग
वो नाच रहे हैं = They are dancing
दे आर डांसिंग
कुछ अन्य उदाहरण
राम तैराकी सीख रहा हैं = Ram is learning swimming
राम इज़ लर्निंग स्विमिंग
पैट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं = Price of petrol is increasing
प्राइस ऑफ़ पैट्रोल इज़ इन्क्रीज़िंग
नकारात्मक Negative नैगेटिव
हम नहीं दौड़ रहे हैं = We are not running
वी आर नॉट रनिंग
वो नहीं नाच रहे हैं = They are not dancing
दे आर नॉट डांसिंग
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या हम दौड़ रहे हैं = Are we running
आर वी रनिंग
तुम कौन हों = Who are you
हु आर यु
क्या वो समझदार हैं = Are they smart
आर दे स्मार्ट
3. Present Perfect प्रैज़ैट परफैक्ट
प्रैज़ैट परफैक्ट का इस्तेमाल
अनुभवों के वर्णन के लिए होता हैं
अथवा
हाल ही में हुए कार्यों के वर्णन के लिए होता हैं
प्रैज़ैट परफैक्ट का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + has ( हैज़ ) / have( हैव )
+( Verb )क्रिया का तीसरा रूप ( V3 )
जब सब्जैक्ट - I (आई)- मैं - You (यू) - तुम / We (वी) - हम / They (दे) - वो
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे have( हैव ) लिखते हैं।
उदाहरण
मैंने काम पूरा कर लिया = I have completed the work
आई हैव कम्पलीटिड दा वर्क
इस हफ्ते हमने एक पिक्चर देखीं = We have seen a movie this week
वी हैव सीन अ मूवी दिस वीक
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैंने काम पूरा नहीं किया = I have not completed the work
आई हैव नॉट कम्पलीटिड दा वर्क
इस हफ्ते मैंने एक भी पिक्चर नहीं देखीं = I have not seen a movie this week
आई हैव नॉट सीन अ मूवी दिस वीक
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या तुमने काम करलिया = Have you done the work
हैव यु डन दा वर्क
क्या वो आ गए = Have they arrived
हैव दे अराइव्ड
जब सब्जैक्ट - He (ही) - वह / She (शी) - वह / It (इट) - वह
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे has( हैज़ ) लिखते हैं।
उदाहरण
बिनोद ने अपना बल्ला गुमा दिया = Binod has lost his bat
बिनोद हैज़ लॉस्ट हिज़ बैट
उस लड़के ने एक गाना गाया हैं = He has sung a song
ही हैज़ संग अ सॉन्ग
नकारात्मक Negative नैगेटिव
बिनोद ने अपना बल्ला नहीं घुमाया = Binod has not lost his bat
बिनोद हैज़ नॉट लॉस्ट हिज़ बैट
उस लड़के ने गाना नहीं गाया = He has not sung a song
ही हैज़ नॉट संग अ सॉन्ग
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या वो हार गया = Has he lost
हैज़ ही लॉस्ट
क्या वो पास हो गयी = Has she passed
हैज़ शी पास्ड
4. Present Perfect Continous प्रैज़ैट परफैक्ट कन्टीन्यूअस
प्रैज़ैट परफैक्ट कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
उस काम के वर्णन के लिए होता हैं जो पहले चालू हुआ था
और अभी चल रहा हैं
प्रैज़ैट परफैक्ट कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + has been( हैज़ बीन ) / have been( हैव बीन )
+( Verb )क्रिया + ing
यहाँ पे Since सिन्स और For फॉर का इस्तेमाल होता हैं
Since सिन्स तब लगाया जाता हैं जब
बताना हो काम कब चालू हुआ था
For फॉर तब लगाया जाता हैं जब
बताना हो काम कितनी देर से चल रहा हैं
जब सब्जैक्ट - I (आई)- मैं - You (यू) - तुम / We (वी) - हम / They (दे) - वो
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे have been( हैव बीन ) लिखते हैं।
उदाहरण
मैं दो घंटो से दौड़ रहा हूँ = I have been running for 2 hours
आई हैव बीन रनिंग फॉर टु आर्ज़
जब सब्जैक्ट - He (ही) - वह / She (शी) - वह / It (इट) - वह
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे has been( हैज़ बीन ) लिखते हैं।
उदाहरण
वह दो साल से बैडमिंटन खेल रही हैं = She has been playing
badminton since childhood
शी हैज़ बीन प्लेइंग बैडमिंटन सिन्स चाइल्डहुड