भूत काल
Past Tense
Past Tense भूत काल
बीते हुए समय को पास्ट टैन्स कहते हैं।
पास्ट टैन्स के चार प्रकार होते हैं।
1. Simple Past सिंपल पास्ट
सिंपल पास्ट का इस्तेमाल
भूत काल में पूरे हो चुके कार्यों के वर्णन के लिए होता है।
सिंपल पास्ट का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + ( Verb )क्रिया का दूसरा रूप ( V2 )
उदाहरण
मैंने पिछले रविवार को क्रिकेट खेला था = I played cricket last sunday
आई प्लेड क्रिकिट लास्ट संडे
पापा ने मुझे कल तोहफा दिया था = Papa gave me a gift yesterday
पापा गेव मि अ गिफ्ट यैस्टरडे
मैंने यह घर दस साल पहले खरीदा था = I bought this house 10 years ago
आई बॉट दिस हॉऊज़ टैन इयर्स अगो
2. Past Continous पास्ट कन्टीन्यूअस
पास्ट कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
भूत काल में अधूरे रहे किसी कार्य और उसके बाद
हुए दूसरे कार्य के बारे में बताने के लिए होता हैं
पास्ट कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + was ( वॉज़ )- था,थी / were ( वर )- थे + ( Verb )क्रिया + ing
जब सब्जैक्ट - He (ही) - वह / She (शी) - वह / It (इट) - वह / I (आई) - मैं
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे was ( वॉज़ ) लिखते हैं।
उदाहरण
जब तुम आये मैं खा रहा था = I was eating when you came
आई वॉज़ ईटिंग वैन यु केम
उसके जाने के बाद बारिश हो रही थी = It was raining after he/she went
इट वॉज़ रेनिंग वैन ही/शी वैन्ट
जब सब्जैक्ट - You (यू) - तुम / We (वी) - हम / They (दे) - वो
होता हैं तो सब्जैक्ट के आगे were ( वर ) लिखते हैं।
उदाहरण
वो लोग खा रहे थे जब मैं गया = They were eating when I left
दे वर ईटिंग वैन आई लैफ्ट
हम खेल रहे थे जब बत्ती गयी = We were playing when lights went out
वी वर प्लेइंग वैन लाइट्स वैन्ट आउट
3. Past Perfect पास्ट परफैक्ट
पास्ट परफैक्ट का इस्तेमाल तब होता हैं
जब बताना हो भूत काल में चालू हुए दो कार्यों में
से पहले चालू होने वाला कार्य कौनसा था
पास्ट परफैक्ट का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + had ( हैड ) +( Verb )क्रिया का तीसरा रूप ( V3 )
उदाहरण
जब हम स्टेडियम पहुंचे मैच चालू हो चूका था = When we reached the stadium,
the match had started
वैन वी रीच्ड दा स्टेडियम दा मैच हैड स्टार्टिड
जब मैं थिएटर पहुँचा पिक्चर चालू हो चुकी थी = When I reached theater ,
the movie had started
वैन आई रीच्ड थिएटर दा मूवी हैड स्टार्टिड
4. Past Perfect Continous पास्ट परफैक्ट कन्टीन्यूअस
पास्ट परफैक्ट कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
भूत काल में पुरे हुए किसी कार्य और उससे पहले लम्बे समय
तक होने वाले किसी कार्य के लिए होता हैं
पास्ट परफैक्ट कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + had been( हैड बीन ) +( Verb )क्रिया + ing
उदाहरण
मैं दो दिन से इंतज़ार कर रहा था किताबों का = I had been waiting 2 days for books
आई हैड बीन वेटिंग टु डेज़ फॉर बुक्स
मैं व्यस्त था काम की वजह से = I had been busy due to work
आई हैड बीन बिज़ी ड्यू टु वर्क