सहायक क्रिया
Helping Verbs
सहायक क्रिया किसे कहते है ?
सहायक क्रिया को क्रिया के पहले लगाया जाता हैं निम्नलिखित बाते बोलने के लिए
- की कोई इंसान कुछ काम करने के योग्य हैं
- की किसी इंसान को कोई काम करने की अनुमति हैं
- किसी इंसान को कोई काम करना ही हैं
सहायक क्रिया को अंग्रेजी में Helping Verb हैल्पिंग वर्ब कहते हैं।
1. Can कैन और Could कुड( कैन का पास्ट/भूतकाल स्वरुप )
का इस्तेमाल
यह बताने के लिए होता हैं की कोई कुछ कर सकता हैं या नहीं
उदाहरण
मैं तेज़ दौड़ सकता हूँ = I can run fast
मैं नहीं गा सकता = I can not sing
वो नहीं भाग सकती = She can not run
वह गा सकती हैं = She can sing
मैं जवानी में तेज़ भाग पाता था = I could run fast in my youth
मैं कल सो नहीं पाया = I could not sleep yesterday
अनुमति देने या ना देने के लिए भी होता हैं
उदाहरण
तुम अंदर आ सकते हो = You can come inside
तुम अंदर नहीं आ सकते = You can not come inside
वह अंदर जा पाया = He could go inside
हम अंदर नहीं जा पाए = We could not go inside
मदद माँगने या प्रस्ताव देनें या सुझाव देनें के लिए भी होता हैं
उदाहरण
क्या आप मुझे एक कलम देंगे ? = Can you give me a pen ?
क्या आप मुझे थोड़ा पानी देंगे ? = Could you give me some water
आप मेरा खाना खा सकते हैं = You can eat my food
तुम हमारे साथ आ सकते थे = You could have come with us
हम चिड़ियाघर चल सकते हैं = We can go to the zoo
तुम अभी अंग्रेजी पढ़ सकते हों = You can study English now
2. Will विल और Would वुड
का इस्तेमाल
किसी से विनती करने के लिए और विनती
स्वीकारने या नकारने के लिए भी होता हैं
उदाहरण
क्या आप शांत रहेंगे ? = Will you keep quiet ?
क्या आप मेरी बात सुनेंगे ? = Would you listen to me ?
मैं आपकी मदद करूँगा = I will help you
मैं आपकी मदद करना चाहूँगा = I would like to help you
मैं शांत नहीं रहूँगा = I will not keep quiet
मैं आपकी बात नहीं सुनूँगा = I would not listen to you
मैं आपकी मदद नहीं करूँगा = I will not help you
3. Shall शैल और Should शुड
का इस्तेमाल
सलाह माँगने या प्रस्ताव देनें या सुझाव देनें के लिए होता हैं
उदाहरण
क्या मुझे उसे फ़ोन करना चाहिए ? = Should I call him ?
क्या मैं अपना बल्ला लें आऊँ ? = Should I bring my bat ?
मुझे अब रुकना चाहिए = I should stop now
मुझे दौड़ना नहीं चाहिए = I should not run
क्या मैं तुम्हारी मदद करूँ = Shall I help you
क्या मुझें गाडी में बैठना चाहिए = Shall I sit in the car
4. Ought to औट टु
का इस्तेमाल
किसी को उसका कर्तव्य बताने या ज़रूरी सुझाव देनें के लिए होता हैं
उदाहरण
मुझें ज़्यादा काम करना चाहिए = I ought to work more
तुम्हें जल्दी उठना चाहिए = You ought to wake up early
तुम्हें पढ़ना चाहिए = You ought to study
लोगों को दयालु होना चाहिए = People ought to be kind
तुम्हें कसरत करनी चाहिए = You ought to exercise
5. Must मस्ट
का इस्तेमाल
उन चीज़ो के बारे में बताने के लिए होता हैं जिन्हें करना ही चाहिए
उदाहरण
तुम्हें कठीन परिश्रम करना चाहिए = You must work hard
तुम्हें रोज़ाना कसरत करनी चाहिए = You must exercise daily
तुम्हें फल खाने चाहिए = You must eat fruits
मुझें रोज़ दूध पीना चाहिए = I must drink milk daily
तुम्हें बड़ो की इज़्ज़त करनी चाहिए = You must respect your elders
6. May में और Might माइट
का इस्तेमाल
यह पूछने के लिए होता हैं कि क्या कोई इंसान कुछ कर सकता हैं
अथवा
कोई काम करने कि अनुमति देनें के लिए होता हैं
उदाहरण
क्या मैं अंदर आ सकता हूँ = May I come in ?
हाँ तुम अंदर आ सकते हों = You may come in
क्या मैं तुम्हारा फ़ोन देख सकता हूँ = May I see your phone
तुम अब जा सकते हों = You may leave
उन चीज़ो के बारे में बात करने के लिए होता हैं जो
सम्भव हैं या हों सकती हैं
उदाहरण
आज बारिश हों सकती हैं = It might rain today
हों सकता हैं तुम ना जीतो = You may not win
हों सकता हैं तुम जीत जाओ = You might win
शायद मैं ये कर पाऊ = I may be able to do it
कल बाढ़ आ सकती हैं = A flood might come tomorrow