भविष्य काल
Future Tense
Future Tense भविष्य काल
आने वाले समय को फ्युचर टैन्स कहते हैं।
फ्युचर टैन्स के चार प्रकार होते हैं।
1. Simple Future सिंपल फ्युचर
सिंपल फ्युचर का इस्तेमाल तीन तरह से होता हैं।
1.1
going to गोइंग टू
का इस्तेमाल
- भविष्य की योजनाए बताने के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं घर खरीदने वाला हूँ = I am going to buy a house
आई ऐम गोइंग टु बाए अ हाऊज़
मैं गाडी लेने वाला हूँ = I am going to buy a car
आई ऐम गोइंग टु बाए अ कार
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं घर नहीं खरीदने वाला = I am not going to buy a house
आई ऐम नॉट गोइंग टु बाए अ हाऊज़
मैं गाडी नहीं लेने वाला = I am not going to buy a car
आई ऐम नॉट गोइंग टु बाए अ कार
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या वो पास हो जाएगा = Is he going to pass
इज़ ही गोइंग टु पास
क्या वो जयपुर जा रही हैं = Is she going to Jaipur
इज़ शी गोइंग टु जयपुर
- भविष्य के इरादों को बताने के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं तुम्हारी मदद करूँगा = I am going to help you
आई ऐम गोइंग टु हैल्प यु
कल मैं दौडूँगा = I am going to run tomorrow
आई ऐम गोइंग टु रन टुमॉरौ
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं तुम्हारी मदद नहीं करूँगा = I am not going to help you
आई ऐम नॉट गोइंग टु हैल्प यु
कल मैं नहीं दौडूँगा = I am not going to run tomorrow
आई ऐम नॉट गोइंग टु रन टुमॉरौ
- भविष्यवाणी करने के लिए होता हैं
उदाहरण
बारिश होने वाली हैं = It is going to rain
इट इज़ गोइंग टु रेन
भारत जीतने वाला हैं = India is going to win
इंडिया इज़ गोइंग टु विन
नकारात्मक Negative नैगेटिव
बारिश नहीं होने वाली = It is not going to rain
इट इज़ नॉट गोइंग टु रेन
भारत नहीं जीतने वाला = India is not going to win
इंडिया इज़ नॉट गोइंग टु विन
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या बारिश होने वाली हैं = Is it going to rain
इट इज़ गोइंग टु रेन
क्या भारत जीतने वाला हैं = Is India going to win
इंडिया इज़ गोइंग टु विन
1.2
Present Continous प्रैज़ैट कन्टीन्यूअस
का इस्तेमाल सिंपल फ्युचर में
- भविष्य में निर्धारित काम के वर्णन के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं रात को दलिया खाऊँगा = I am having porridge for dinner
आई ऐम हैविंग पौरिज फॉर डिनर
मैं कल दोपहर मम्मी के साथ खाना खाऊँगा = I am having lunch with mom tomorrow
आई ऐम हैविंग लंच विद मॉम टुमॉरौ
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं कल खाना नहीं खाऊँगा = I am not eating tomorrow
आई ऐम नॉट ईटिंग टुमॉरौ
सवाल पूछना Interrogative इंटैरोगेटिव
क्या वो कल स्कूल जाएगा = Is he going to school tomorrow
इज़ ही गोइंग टु स्कूल टुमॉरो
1.3
will विल
का इस्तेमाल
- एकदम लिए गए भविष्य के फ़ैसले के वर्णन के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं एक मिस्सी रोटी लूँगा = I will have a missi roti
आई विल हैव अ मिस्सी रोटी
मैं तुम्हें / तुझें झापड़ मारूँगा = I will slap you
आई विल स्लैप यु
नकारात्मक Negative नैगेटिव
मैं मिस्सी रोटी नहीं लूँगा = I will not have missi roti
आई विल नॉट हैव मिस्सी रोटी
मैं तुम्हारी मदद नहीं मारूँगा = I will not help you
आई विल नॉट हैल्प यु
- भविष्य के प्रस्तव देने के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं तुम्हारी मदद करूँगा = I will help you
आई विल हैल्प यु
मैं तुम्हें / तुझें पानी दे दूंगा = I will give you water
आई विल गिव यु वॉटर
- भविष्य का वादा करने के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं तुझे/तुम्हें घर छोड़ दूंगा = I will drop you home
आई विल ड्रॉप यु होम
मैं तुझें/तुम्हें पैसे लौटा दूँगा = I will pay you back
आई विल पे यु बैक
- भविष्यवाणी करने के लिए होता हैं
उदाहरण
तुम अमीर बनोगे एक दिन = You will become rich one day
यु विल बिकम रिच वन डे
भारत अगला वर्ल्ड कप जीतेगा = India will the next World cup
इंडिया विल विन दा नैक्सट वर्ल्ड कप
2. Future Continous फ्युचर कन्टीन्यूअस
फ्युचर कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + will be ( विल बी ) + ( Verb )क्रिया + ing
फ्युचर कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
- जो कार्य भविष्य में हो रहे होंगे उनके वर्णन के लिए होता हैं
उदाहरण
कल इस समय मैं जयपुर जा रहा होऊंगा = I will be going Jaipur tomorrow
at this time
आई विल बी गोइंग जयपुर टुमौरौ ऐट दिस टाइम
दो घंटे बाद मैं सो रहा होऊंगा = I will be sleeping in 2 hours
आई विल बी स्लीपिंग इन टु आर्ज़
- नियमित कार्य या आदत जो भविष्य में भी होंगी
उनके वर्णन के लिए होता हैं
उदाहरण
मैं थोड़ी देर में खा रहा होऊंगा = I will be eating after sometime
आई विल बी ईटिंग आफ्टर समटाइम
मैं अगले दो दिन पढ़ रहा होऊंगा = I will be studying for next 2 days
आई विल बी स्टडिंग फॉर नैक्सट टु डेज़
3. Future Perfect फ्युचर परफैक्ट
फ्युचर परफैक्ट का इस्तेमाल
उन कार्यों का वर्णन करने के लिए होता हैं जो
भविष्य में पूरे हो जाएँगे
फ्युचर परफैक्ट का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + will have( विल हैव )
+( Verb )क्रिया का तीसरा रूप ( V3 )
उदाहरण
मैं तीन महीने में नृत्य सीख चूका होऊँगा = I will have learnt dance in 3 months
आई विल हैव लर्न्ट डांस इन थ्री मंथ्स
मैं कल तक 500 कमा चूका होऊँगा = I will have earned 500 by tomorrow
आई विल हैव अर्न्ड 500 बाए टुमौरौ
4. Future Perfect Continous फ्युचर परफैक्ट कन्टीन्यूअस
फ्युचर परफैक्ट कन्टीन्यूअस का इस्तेमाल
उन कार्यों के वर्णन के लिए होता हैं जो पहले से चल
रहे हैं और भविष्य में भी चल रहे होंगे
फ्युचर परफैक्ट कन्टीन्यूअस का नियम
सब्जैक्ट(Subject) + will have been( विल हैव बीन )
+( Verb )क्रिया + ing
उदाहरण
कल तीन महीने हो जायेंगे मुझे भागते हुए = By tomorrow , I will have been
running for 3 months
बाए टुमौरौ आई विल हैव बीन रनिंग फॉर थ्री मंथ्स
कल राम को पढ़ते हुए दो दिन हो जाएँगे = By tomorrow , Ram will have been
studying for 2 days
बाए टुमौरौ राम विल हैव बीन स्टडिंग फॉर टु डेज़